Follow Us:

PM मोदी ने लखनऊ में किया डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में डिफेंस सेक्टर के सबसे बड़े हब के रूप में विकसित होने वाला है। इस बार का एक्सपो भारत का सबसे बड़ा एक्सपो है, जो कि ऐतिहासिक है। इस बार 1000 से ज्यादा डिफेंस मैन्युफैक्चर इसका हिस्सा बनी हैं, अनेक देशों के मंत्री और व्यापारी हमारे बीच हैं। इसके जरिए भारत के युवाओं को मेक इन इंडिया में योगदान करने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में 21वीं सदी की अगुवाई कर रहा है। इससे भारत की विशाल, व्यापकता और विविधता का जीता जागता सबूत है। सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में भारत बड़ी भूमिका के साथ आगे बढ़ रहा है, इससे भारत का विश्वास बढ़ेगा। लखनऊ में सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री बोले कि जैसे-जैसे युग बदल रहा है सुरक्षा की चिंता बढ़ रही है। प्रधानमंत्री बोले कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल दुनिया के लिए खतरा है। सुरक्षा के मसले पर दुनिया आगे बढ़ रही है, भारत भी इसी रास्ते पर है।