सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इस मौके पर एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। देश में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर केवड़िया में आयोजित एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम ने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस परेड़ में देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल हुए। इससे पहले पीएम मोदी ने सुरक्षा बल के जवानों को राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।

सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने पटेल को राष्ट्रीय एकता का अग्रदूत कहा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अभी नर्मदा जिले के केवड़िया में हैं। आज उनके गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने शुक्रवार को गुजरात में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने 30 अक्टूबर को केवड़िया में एकता क्रूज सेवा, एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित अन्य लोगों ने भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…