Follow Us:

भारत कभी नहीं भूल सकता है करगिल युद्धः PM मोदी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में करगिल विजय दिवस पर देश के सैनिकों की वीरता को याद करते हुए कहा कि हालांकि उस वक्त भारत पाकिस्तान से मित्रता चाहता था, लेकिन पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मंसूबे पालकर करगिल युद्ध का दुस्साहस किया था। पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध में भारत के सच्चे पराक्रम की जीत हुई। करगिल का युद्ध जिन परिस्थितियों में हुआ वो भारत कभी भूल नहीं सकता है क्योंकि बड़े-बड़े मंसूबे पाल पाकिस्तान ने पीठ पीछे छुरा घोंपने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें करगिल जाने और वीर जवानों के दर्शन का सौभाग्य मिला था। ये पल मेरे जीवन के अनमोल क्षणों में से हैं। दुष्ट का स्वभाव ही होता है हर किसी से बिना वजह दुश्मनी लेना और पाकिस्तान ऐसा ही कर रहा था। इसके अलवा उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लालकिले से दिए गए संदेश को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कोरोना वायरस संक्रमण के बेर में बोलते हुए कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। हमें हर कदम पर सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम ने जोर देकर कहा कि  मैं, आपसे आग्रह करूंगा जब भी आपको मास्क के कारण परेशानी होती हो, उसे उतारने का मन करता हो, तो पल-भर के लिए उन डॉक्टर्स, उन नर्सों और हमारे उन कोरोना वॉरियर्स का याद कीजिये जो लोगों को बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख कर देश की सेवा कर रहे हैं। ये सभी घंटों तक मास्क पहने रहते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन बाद रक्षाबंधन का पावन पर्व आ रहा है। मैं इन दिनों देख रहा हूं कि कई लोग और संस्थायें इस बार रक्षाबंधन को अलग तरीके से मनाने का अभियान चला रहें हैं। कई लोग इसे "वॉकल फोर लोकल" से भी जोड़ रहे हैं। हमारे पर्वों से जब आस-पास के लोगों का व्यापार बढ़े और उनका पर्व खुशहाल हो तब पर्व का आनंद कुछ और ही हो जाता है।