Follow Us:

CAA पर बोले मोदी- कागज़ के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रही कांग्रेस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पिछले कई दिनों से चल रहे CAA और NRC के विरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की। दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री ने विशाल रैली की और लोगों को भरोसा दिलाया कि कि इससे देश में कोई नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही मंच से मोदी ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया और उनके कार्यकाल में अनदेखी होने की बात कही।

मोदी का लाइव भाषण…

  • पीएम मोदी न जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्या उज्जवला योजना में जति प्रमाण मांगे।
  • योजनाओं को लाभ में कागज की बंधिश नहीं लगाई।
  • कागज के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित किया जा रहा है।
  • कभी हमने धर्म नहीं पूछा तो झूठा आरोप क्यों लगाया जा रहा।
  •  विपक्ष हार का सदमा बर्दाशत नहीं कर पा रही है।
  • गुस्सा मोदी पर निकालो, गरीब पर नहीं। सरकारी संपत्ति को जलाया गया।
  • मैं तो अइकार दे रहा हूं छीन नहीं रहा।
  • पहले भी विपक्ष ने कोशिशें की लेकिन लोगों ने साथ नहीं दिया
  • मोदी से नफ़रत करो, पुतला जलाओ लेकिन देश की संपत्ति मत जलाओ
  • आपका जितना गुस्सा है मोदी पर निकालो
  • पुलिस के जवानों को जख़्मी कर क्या मिलेगा
  • सरकारें बदलती हैं लेकिन पुलिस वाले किसी के दुश्मन नहीं
  • आजादी के बाद 33 हज़ार पुलिस भाइयों ने शहादत दी है अमन के लिए