Categories: इंडिया

राहुल के आरोपों पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 40 साल से मूर्ख बना रही कांग्रेस

कर्नाटक चुनाव में अब एक सप्ताह ही बचा है। ऐसे में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को टुमकुर में पहली रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस हर चुनाव में गरीब-गरीब की माला जप है। लेकिन, गरीबों का कभी कल्याण नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान के कर्ज पर राजनीति कर रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस 40 सालों से देश की जनता को मूर्ख बना रही है।

पीएम मोदी ने ये पलटवार पिछले दिनों राहुल गांधी के उस आरोप पर है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी और बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है। पीएम ने ये भी कहा कि अब गांग्रेस ने गरीब- गरीब जपना छोड़ दिया है क्योंकि जनता ने एक गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री बना दिया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने ऐसा क्या किया कि इस देश के किसान कर्ज में डूब गये। किसानों की वर्तमान मुश्किलें कांग्रेस की पुरानी नीतियों के कारण हैं। आपने किसान के लिए कुछ किया होता तो मेरा किसान मिट्टी में से सोना पैदा करके दे देता।

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस से मैं पूछना चाहता हूं कि हेमवती नदी का पानी हमारे तुमकुरु के किसानों को क्यों नहीं मिला। हम ईमानदारी के साथ हेमवती और नेत्रावती नदियों को जोड़कर काम करना चाहते हैं। प्रकृति की मार को कम करने का काम सरकार जरूर कर सकती है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस गरीबों को मूर्ख बना रही है और चुनाव जीत रही है। कांग्रेस झूठों की पार्टी है… कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं है और ना ही उसे गरीबों की चिंता है। जनता अब कांग्रेस से तंग आ चुकी है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago