Categories: इंडिया

J&K: शोपियां से अगवा पुलिस जवान की आतंकियों ने की हत्या

जम्मू कश्मीर में कुछ दिन शांत बैठने के बाद आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकतें शुरू कर दी हैं। आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबल के जावान को अपना निशाना बनाया है। जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल जावेद अहमद को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। इस घटाना की जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ली है।

आतंकियों ने जावेद को गुरुवार को शोपियां के कचदूरा क्षेत्र से अगवा किया था जिसके बाद पुलिसकर्मी का शव कुलगाम में मिला। जानकारी के लिए बता दें कि जावेद एक मेडिकल स्टोर में दवाई लेने जा रहा थे तभी आतंकियों ने उसे अगवा कर लिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक तीन से चार आतंकी एक कार में आए। आतंकियों ने हवा में फायरिंग करते हुए जावेद को बंदूक की नोंक पर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। नजदीकी सूत्रों ने बताया कि जावेद की मां हज पर जाने वाली हैं वह उन्हीं के लिए जरूरी दवाई लेने गए थे।

औरंगजेब को भी किया था अगवा

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुंछ जिले के आर्मी जवान को अगवा कर लिया था। जिसके बाद अगवा किए गए राइफलमैन औरंगजेब की हत्या कर दी गई थी। बता दें कि ईद की छुट्टियां मनाने के लिए औरंगजेब घर जा रहा था। आतंकियों ने बड़ी बर्रबरता करते हुए जवान को पहले गोलियां मारी और फिर पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया था।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

4 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

4 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

6 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

7 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

8 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago