Categories: इंडिया

हैदराबाद गैंगरेपः पुलिस ने किया एनकाउंटर, मार गिराए डॉक्टर से दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी

हैदराबाद में महिला पशु डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास वीरवार देर रात हुआ। पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है।

एनकाउंटर की खबर आने के बाद पीड़िता के पिता और बहन मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि आज हम सरकार और पुलिस के शुक्रगुजार हैं। पीड़िता की बहन ने कहा है कि हमारे साथ न्याय हो गया है। जो हुआ है वह अपराधियों के लिए एक उदाहरण है। वहीं, पिता ने कहा है कि हमें 10 दिन बाद आखिरकार न्याय मिल गया। हमारी बच्ची को इंसाफ मिल गया है।

क्या था मामला

27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला डॉक्टर का जला शव बेंगलुरु हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के करीब मिला था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों (शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ) को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने हिरासत की मांग की तो आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। पुलिस आरोपियों को सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपी मारे गए।

महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर हो गई थी। जब वह स्कूटी पार्क कर रही थी, तभी चारों दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रेप पीड़िता के शव को जला दिया गया था। हैदराबाद की इस रेप और मर्डर की घटना के बाद जहां एक ओर पूरे देश में गुस्सा है तो वहीं संसद में इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है।

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

3 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago