Categories: इंडिया

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर लोगों ने बोला हमला, तीन JCB को फूंका

पटना राजीव नगर के घुड़दौड़ रोड पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया है। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थर चलाया, जिससे एक थाना प्रभारी घायल हो गया है। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की है। पथराव और लाठीचार्ज में 12 लोग घायल हो गए।

यही नहीं, उग्र लोगों ने अतिक्रमण हटाने गई तीन जेसीबी और पुलिस की एक जीप को जला दिया है। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने पथराव करते हुए पुलिस को खदेड़ दिया। उग्र लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बज्र वाहन से 20 राउंड फायरिंग की, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। उग्र लोगों ने आगजनी कर दीघा आशियाना रोड को भी जाम कर दिया है।

क्या है मामला…

राजीव नगर के घुड़दौड़ रोड की जिस जमीन के चलते मंगलवार को हंगामा हुआ। वह विवादित जमीन है। 1980 के दशक में राज्य सरकार ने किसानों से जमीन लेकर हाउसिंग बोर्ड को देने का फैसला किया था। सरकार ने जमीन हाउसिंग बोर्ड के नाम तो कर दिया, लेकिन लोकल लोगों का कहना है कि उन्हें इसके बदले मुआवजा नहीं मिला। मुआवजा नहीं मिलने के चलते किसानों ने जमीन पर कब्जा बनाए रहा और अवैध रूप से यहां मकान बनते गए। अब सरकार अतिक्रमण हटाकर जमीन हाउसिंग बोर्ड को देना चाहती है, लेकिन लोग इसके लिए तैयार नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

3 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

4 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

4 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

4 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

4 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

19 hours ago