भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को मानसून का बेसब्री का इंतजार है। ताजा खबर यह है कि कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस दौरान विभिन्न राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून श्रीलंका की ओर बढ़ते हुए केरल की ओर बढ़ गया है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले आईएमडी ने 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी।
मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में एक-दो दिन में मानसून की बारिश होने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालय और दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
आईएमडी के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…
Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…
Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला…
Today Himachal Cabinet meeting : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को शिमला के सचिवालय…
सुबाथू डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाहरी युवकों द्वारा नशे की हालत में…
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की…