Follow Us:

GC मुर्मू के इस्तीफे को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के नए उप-राज्यपाल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ऑफिस की ओर से जारी बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। मनोज सिन्हा को जीसी मूर्मू की जगह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का दायित्व सौंप दिया गया है। बुधवार को मुर्मू ने अचानक उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने गाजीपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन वह नहीं जीत सके थे। गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अफजाल अंसारी से उन्हें 1 लाख 19 हजार 392 वोटों से हरा दिया था। 2014 के चुनाव में भी सिन्हा ने समाजवादी प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को 32 हजार 452 वोटों से हराया था। 2014 में मनोज सिन्हा को कुल 3 लाख 06 हजार 929 वोट मिले थे। तब सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।