Categories: इंडिया

तमिलनाडु में चक्रवाती तुफान निवार ने मचाया कहर

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान निवार में बदल गया है। चक्रवाती तूफान निवार के मद्देनजर तमिलनाडु में रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है। चेन्नई मेट्रो की ओर से कहा गया है कि हॉलिडे ट्रेन सेवा के साथ मेट्रो की समय सारिणी में बदलाव किया गया। बुधवार को मेट्रो ट्रेन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चली, हर 10 मिनट पर मेट्रो चली। निवार तूफ़ान की आशंका के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को चक्रवात आश्रयों में स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है।

एनडीआरएफ के डीजी ने कहा कि तमिलनाडु में 12, पुडुच्चेरी में 2 और कराईकल में 1 टीम का गठन किया गया है। 3 टीम नेल्लोर और 1 टीम ने चित्तौर में मोर्चे पर तैनात है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि 25 नवंबर को तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी दूर-दराज के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। निवार से सबसे ज्यादा खतरा तमिलनाडु के उत्तरी जिलों में है।

निवार नाम का यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी तबाही मचा सकता है। निवार तूफ़ान के दौरान हवा की रफ्तार 120 किलो मीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। चेन्नई के कई हिस्सों में अभी से बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही, पुडुचेरी में भी तेज हवा का सिलसिला शुरू हो गया है। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान नेवार से आने वाली किसी भी आपदा को निपटने के लिए 30 टीमें तैयार की गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभआग के अनुसार आज मध्यरात्रि और 26 नवंबर के शुरुआती घंटों के दौरान चक्रवात निवार को ममल्लापुरम और कराईकल के बीच पार होने की संभावना है।

Samachar First

Recent Posts

Hamirpur News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, 220 खिलाड़ी दिखा रहे दम

District Athletics Meet:  गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…

12 mins ago

8 घंटे की दंडवत यात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे मां बाला सुंदरी के दरबार

Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…

35 mins ago

National: 20 वर्षों के संघर्ष के बाद 204 सेना अधिकारियों को मिली लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नति

Lt. Colonel Rank Promotion for Retired Officers: भारतीय सेना के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को 20…

46 mins ago

Hamirpur News :फोस्टर केयर योजना से 77 नए बच्चों को हर माह 4 हजार

Foster Care Scheme : जिला हमीरपुर में बेसहारा और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18…

55 mins ago

Mandi News: मुस्कान का पूर्व-गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन

VGC College: वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेवी मुस्कान…

58 mins ago

Mandi News: डडौर वार्ड उपचुनाव में गीता देवी की शानदार जीत

विप्लव सकलानी Nerchowk MC Byepol: नगर परिषद नेरचौक के डडौर वार्ड में हुए उपचुनाव में…

1 hour ago