Follow Us:

झारखंड में पांचवें चरण की मतदान की प्रक्रिया शुरू

समाचार फर्स्ट डेस्क |

झारखंड में पांचवे और अंतिम चरण के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गए है। अंतिम चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके बाद मतगणना 23 दिसंबर को होगी। पांचवे चरण में 1717 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 1,973 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।

इस चरण में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव औऱ अन्य मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। अन्य 11 सीटों पर मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।