Categories: इंडिया

सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प, 8 नागरिकों की मौत

<p>जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के बीच भीषण झड़प हुई है। इस झड़प में कम से कम 8 की मौत हो गई और दर्जनों जख्मी हो गए हैं। मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई थी, सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों को मार गिराया था। जिसमें एक पूर्व फौजी जहूर ठोकर भी शामिल है।</p>

<p>एनकाउंटर के बाद इलाके में बड़े पैमाने में स्&zwj;थानीय नागरिक विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए। मुठभेड़ का विरोध कर रहे लोगों ने इस दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों के हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जहां 15 लोग इसमें घायल हैं तो 8 लोगों के मारे जाने की खबर है।</p>

<p>इस झड़प के बाद से इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं और पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। इसके साथ ही जम्मू इलाके में बनिहाल टाउन से कश्मीर घाटी के लिए रेल सेवाओं को भी रद्द कर दिया गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

4 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

5 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago