Categories: इंडिया

पंजाब: लॉकडाउन तोड़ने से रोका तो निहंगों ने किया पुलिस पर हमला, ASI का हाथ कटा

<p>पटियाला की सब्जी मंडी में रविवार सुबह निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य पुलिसवाला जख्मी हो गया। एएसआई की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अन्य घायलों को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद निहंग गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब में छिप गए। अंदर से गोलीबारी भी की। बाद में कमांडो टीम ने गुरुद्वारे से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमले में एक निहंग भी जख्मी हुआ है।</p>

<p>पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में एडमिट कराया गया है। हमले में कई अन्य पुलिसकर्मी और मंडी बोर्ड के अधिकारी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, &#39;उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।&#39; उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।</p>

<p>पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रटरी केबीएस सिद्धू ने बताया कि बलबेरा के गुरुद्वारे से 7 निहंगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह पूरा ऑपरेशन आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख की देखरेख में चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर घायल एएसआई हरजीत सिंह की प्लास्टिक सर्जरी शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया कार्यशाला का आयोजन

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा आपदारोधी अवसंरचना गठबंधन और एशियाई आपदा तैयारी केंद्र…

5 hours ago

रणनीति के तहत भाजपा का काडर ख़त्म कर रहे जयरामः चंद्रशेखर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष…

5 hours ago

बलवंत सिंह और अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला, 30 अप्रैल: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत बलवंत सिंह…

5 hours ago

राज्यपाल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित एक…

7 hours ago

खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 6 मई से आयोजित होंगे खेल ट्रायल

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि खेल छात्रावास…

9 hours ago