Follow Us:

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कवि ने पंजाब CM मान को चेताया

डेस्क |

डेस्क। जाने माने कवि कुमार विश्वास अक्सर आम आदमी पार्टी से 36 का आंकड़ा रखते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने पुलिस पर तंज कसते आम आदमी पार्टी और दिल्ली की सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। आलम क्या था उन्होंने खुद इसका ट्वीट कर बताया।

दरअसल, कुमार विश्वास के घर आज बुधवार सुबह पंजाब पुलिस पहुंची है, जिसकी जानकारी खुद कुमार ने ट्वीट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कुछ फोटो भी शेयर किए और लिखा कि ‘ सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’

आपको बता दें कि पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने कई तरह के बयान दिए थे जो केजरीवाल और पार्टी के खिलाफ थे। उनके ये बयान काफी सुर्खियों में रहे थे और इस पर खासा बवाल भी हुआ था। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए खुद को स्वीट आतंकी कहा था जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।