राफेल जेट आज भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा। इसी उपलक्ष्य में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में कार्यक्रम रखा गया है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कार्यक्रम होगा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी होंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री और फ्रांस के रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के कारण अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के साथ-साथ आसपास के एरिया की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

पांच राफेल का पहला जत्था अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर 29 जुलाई को पहुंचा था। इन पांच राफेल में तीन सिंगल और दो डबल सीटर जेट शामिल हैं। राफेल का पहला स्क्वाड्रन अंबाला एयर बेस से संचालित होगा। क्योंकि यहां से पाकिस्तान और चीन पर कुछ ही क्षणों में मार की जा सकती है। बता दें कि अपनी एवियॉनिक्स, राडार और हथियार प्रणालियों के साथ राफेल दक्षिण एशिया में सबसे शक्तिशाली विमान है। हालांकि यह लड़ाकू विमान पहले ही लद्दाक और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान भर चुके हैं।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…