Categories: इंडिया

कर्नाटक चुनाव: बैलगाड़ी और साइकिल से राहुल का प्रचार, पेट्रोल-डीजल पर BJP को धो डाला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अपने उफान पर है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोलार में मोदी सरकार के खिलाफ रोड-शो किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बैलगाड़ी और साइकिल के जरिए लोगों के से जुड़ने की कोशिश। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी पर जमकर हल्ला बोला।

राहुल ने यहां पेट्रोल के बढ़ते दामों का जिक्र किया और इसके खिलाफ मार्च निकाला। राहुल ने पूछा कि जब दुनिया के तमाम देशों में पेट्रोल-डीजल कम कीतमों पर मिल रहे हैं, तो फिर मोदी सरकार देश में दाम क्यों नहीं घटा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में नहीं लाना चाहती है।

'मोदी एक योजना बताएं जो जनहित में हो'

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की नीतियों पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चार साल से प्रधानमंत्री हैं। वह अपनी एक योजना बताएं जो जनता के हित में हो। उन्होंने किसानों का भी जिक्र करते हुए कहा कि चार सालों में मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। सिर्फ पूंजीपतियों की जेब भरने में व्यस्त रही है।

'येदियुरप्पा के कार्यकाल को ना भूले जनता'

राहुल गांधी ने प्रदेश की सिद्धारमैया सरकार की तुलना येदियुरप्पा की पिछली सरकार से की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इंंदिरा कैंटिन चला रही है। जबकि, येदियुरप्पा सरकार में हुए भ्रष्टाचार के कारनामे सभी को याद हैं। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने सबसे भ्रष्ट सरकार चलाई और वही वक़्त था जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। कर्नाटक की जनता जानती है कि येदियुरप्पा ने क्या किया है। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी बताएं कि येदियुरप्पा ने कितने पैसे चोरी किए और कितनी बार जेल गए।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

10 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

11 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

11 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

12 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

12 hours ago