Follow Us:

चिंतन शिविर में राहुल गांधी की बूस्टर डोज़! कहा- जनता के बीच जाकर पसीना बहाना पड़ेगा

हमें जनता के पास जाना पड़ेगा। हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए जो उनकी समस्या है उसे समझना चाहिए, हमारा जनता के साथ जो कनेक्शन था उस कनेक्शन को फिर से बनाना पड़ेगा।

डेस्क |

डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी विचारधारा को बचाने की है। हमें जनता के पास जाना पड़ेगा। हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए जो उनकी समस्या है उसे समझना चाहिए, हमारा जनता के साथ जो कनेक्शन था उस कनेक्शन को फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है।

गांधी ने कहा कि सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ महंगाई। यूक्रेन में युद्ध हुआ है आने वाले समय में मुद्रा स्फ़ीति पर इसका असर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी। जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से पूरा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है।

केंद्र सरकार पर बोला हमला

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है और आवाज दबाई गई है। न्यायपालिका को गुमराह किया गया है, चुनाव आयोग का हाथ मुड़ा हुआ है और मीडिया को धमकियों और डराने-धमकाने के माध्यम से चुप करा दिया गया है। इज़राइली स्पाइवेयर पेगासस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक वर्ग को चुप कराने और गला घोंटने का यह भी एक तरीका है।

https://twitter.com/i/broadcasts/1YpKkZVqjMZxj

पार्टी में कमियों को स्वीकारा

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पंजाब को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक बातचीत की अनुमति है। भाजपा और आरएसएस में ऐसी बात नहीं है लेकिन यही कारण है कि कांग्रेस की आलोचना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहुत पैसा है और वह लोगों से संवाद करने में हमसे बेहतर है। हमें अपने संचार में सुधार करना होगा और लोगों से जुड़ना होगा।