अमेठी में कांग्रेस जन जागरण अभियान चला रही है। राहुल गांधी की सभा के बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा था, ‘स्मृति ईरानी जी कृपया हेडफोन लगाकर सुनें।’ इसमें महिलाएं कह रही थीं, ‘डंडे से हम महिलाएं उन्हें मारकर भगाएंगी। वह मेरे घर के सामने 13 रुपए किलो चीनी का वायदा करके गई थीं। क्या आज 13 रुपए किलो चीनी कहीं मिल रही है? उन्होंने क्या वायदा पूरा किया? वोट लेने के बाद अमेठी को पागल बनाया जा रहा है। महिलाएं चूल्हा फूंक-फूंककर परेशान हो रही हैं।’
इसके बाद अमेठी से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। स्मृति ईरानी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महिलाएं बताती हैं कि उन्हें सभा में शामिल होने के बाद कंबल और साड़ी देने का वायदा किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें कुछ भी नहीं दिया गया है। महिलाओं से जब पार्टी का नाम पूछा जाता है तो वो कहती हैं, ‘हमें पार्टी का तो याद नहीं, लेकिन राहुल गांधी से मिलवाने के लिए लाया गया था और यहां हमसे साड़ी और कंबल देने का वायदा किया गया था। बाद में दिया कुछ भी नहीं।’ स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भीड़ जुटाने के लिए किया साड़ी कंबल का वादा पूरा नहीं किया युवराज ने … दुःखद!’
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>ये वाला वीडियो Whatsapp पर नही आया? <a href=”https://t.co/3XRIIMBKus”>https://t.co/3XRIIMBKus</a> <a href=”https://t.co/1ycPysVJBJ”>pic.twitter.com/1ycPysVJBJ</a></p>— Srinivas BV (@srinivasiyc) <a href=”https://twitter.com/srinivasiyc/status/1472241513996324864?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 18, 2021</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…