Follow Us:

जम्मू पहुंचे राहुल गांधी, कटरा से पदयात्रा कर लेंगे मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद

डेस्क |

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। दौरा शुरू करने से पहले राहुल गांधी वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी कटरा से पदयात्रा कर मां के दर्शन के लिए जाएंगे। दोपहर 2:30 माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए चढ़ाई शुरू करेंगे । मंदिर में दर्शन करने के बाद शाम को 7:30 की आरती में शामिल होंगे और रात को वहीं रुकेंगे।

शुक्रवार सुबह 7 बजे नीचे उतरेंगे। 11 बजे जम्मू में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे पार्टी नेताओं के साथ लंच करेंगे। दोपहर 3:20 पर दिल्ली के लिए वापस होंगे। बता दें कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से राहुल गांधी की जम्मू-कश्मीर की यह दूसरी यात्रा होगी।