Follow Us:

राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राज्यसभा सांसद और राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गत शुक्रवार को ही उन्हे इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। जानकारी अनुसार, कई दिनों से सैनी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। तबीयत ज्यादा नासाज होने पर मदनलाल सैनी को मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था।

शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे खुद मदन लाल सैनी से मुलाकात करने अस्पताल पहुंची। जहां राजे ने मदनलाल सैनी के पास कुछ देर रुककर उनसे बातचीत की। उनके हाल जाने थे। जिसके बाद ही उन्हे एम्स मे भर्ती करवाया गया था।

राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की मंगलवार की कार्यवाही स्थगित रहेगी।