Follow Us:

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, 6 महीने से सिंगापुर में चल रहा था इलाज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले 6 महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अभी हाल के दिनों में अमर सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वह आईसीयू में भर्ती थे और उनका परिवार वहां पर था। इससे पहले साल 2013 में भी अमर सिंह की किडनी खराब हुई थी।

अमर सिंह  का जन्म 27 जनवरी 1956 को हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश से हैं और समाजवादी पार्टी के नेताओं में से एक रहे हैं। ये अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों के लिए जाने जाते हैं। अमर सिंह अपने आप पर जनमत को ध्रुवित करने के लिए भी जाने जाते हैं।