-
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, शालीमार सीट से पहली बार बनी हैं विधायक
-
6 मंत्रियों ने भी शपथ ली, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, सिरसा समेत अन्य नेता हुए शामिल
-
केजरीवाल और आतिशी नहीं पहुंचे शपथ समारोह में, पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद
Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली को गुरुवार को नई मुख्यमंत्री मिल गई। शालीमार सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 वर्ष) ने रामलीला मैदान में दिल्ली के 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं।
#WATCH | Along with Delhi's new cabinet, led by CM Rekha Gupta, Prime Minister Narendra Modi greets the crowd at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/jiy2AbWjUd
— ANI (@ANI) February 20, 2025
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। हालांकि, आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम आतिशी इस समारोह में नहीं पहुंचे।
BJP's Parvesh Sahib Singh, Ashish Sood, Manjinder Singh Sirsa and Ravinder Indraj Singh take oath as ministers in CM Rekha Gupta-led Delhi Government. pic.twitter.com/pzOXHgqXu1
— ANI (@ANI) February 20, 2025
6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
रेखा गुप्ता के साथ 6 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta does a 'Namaste' to the crowd at Ramlila Maidan. She will take oath as the Chief Minister shortly. pic.twitter.com/DItZ3mw9ct
— ANI (@ANI) February 20, 2025
‘शीशमहल’ विवाद फिर चर्चा में
दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने ‘शीशमहल’ नाम दिया था, जिसे अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान बनवाया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये खर्च किए, और इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया गया था।
#WATCH | BJP's Ashish Sood takes oath as a minister in CM Rekha Gupta-led Delhi Government. pic.twitter.com/jFAVIX4Frj
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय
रेखा गुप्ता की ताजपोशी के साथ ही दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो गया है। भाजपा ने दिल्ली में पहली बार एक महिला को मुख्यमंत्री बनाकर पूर्वांचली और महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।
मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में 'विकसित दिल्ली' के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।
माननीय प्रधानमंत्री जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका… pic.twitter.com/G7pPEJYm0d
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 20, 2025