Categories: इंडिया

देहरादून में अलर्ट: 30 से ज्यादा इलाकों में बाढ़ का खतरा

मानसून को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। महकमे ने राजधानी के 30 से अधिक इलाकों में बाढ़ के खतरे की आशंका जताई है। बता दें कि रिस्पना, बिंदाल, दुल्हनी, नालापानी नदियों के किनारे हजारों की आबादी रहती है।

राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते रिस्पना, बिंदाल नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, उनकी सहायक नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी नदी के किनारों से आबादी की तरफ आ रहा है।

अगले कुछ दिनों में अगर भारी बारिश होती है तो ये नदियां तबाही मचा सकती है। जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत बाढ़ की संभावना को देखते हुए नदियों के किनारे रहने वाले परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

जिससे बरसात के दौरान किसी भी तरह की जन-धन की हानि न हो। सिंचाई विभाग के एक अभियंता ने कहा कि बीते कुछ दिनों में हुई बरसात के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जिसे देखते हुए आदेश जारी किए गए हैं।

यहां मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

रिस्पना नदी के किनारे : गब्बर बस्ती, प्रेसिडेंशियल बॉडीगार्ड कॉलोनी, बारीघाट, आर्यनगर, राजीव नगर, पंचपुरी, दीपनगर आदि।

बिंदाल नदी के किनारे : गोविंदगढ़, कांवली रोड, गांधी ग्राम, सत्तोघाटी, आजाद कॉलोनी, संजय कॉलोनी, न्यू पटेल नगर, लोहिया नगर, राजीव नगर, कबाड़ी मार्केट, देवऋषि नगर आदि।

नालापानी : ईश्वर विहार, शांति विहार, भगत सिंह कॉलोनी, वाणी विहार आदि।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago