Follow Us:

स्टडी टूर पर गए RJD के विधायक लड़की के साथ अय्याशी करते दिखे, वीड़ियो वायरल…

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार विधासभा से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती नाचते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। इस स्टडी टूर में सिर्फ आरजेडी ही नहीं जेडीयू और बीजेपी के विधायक भी शामिल हैं।

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक बिहार के विधायक लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। हालांकि लड़की बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है। उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद हैं। वायरल हुई वीडियो में विधायक लड़कियों के साथ दिन के उजाले में नाचते हुए नज़र आ रहे हैं। नाचते हुए वह अचानक मुड़ते हैं और वहां मौजूद लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक यदुवंश कुमार यादव तीन अन्य विधायकों के साथ 1 जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर मोरेह के दौरे पर गए थे।

पिपरा (सुपौल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यादव ने विधायकों की टीम का नेतृत्व किया, जिसमें भाजपा के विधायक सचिन प्रसाद सिंह, जद (यू) के विधायक राज कुमार राय और राजद के अन्य विधायक राजा पाकर शामिल थे।