Follow Us:

फिर शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

डेस्क |

पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के साथ ही एक बार फिर महंगाई का दौर शुरू हो गया है। दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। जिसके बाद जयपुर में पेट्रोल प्रति लीटर की कीमत 87 पैसे बढ़कर 108 रुपए 81 पैसे पहुंच गई। जबकि डीजल प्रति लीटर की कीमत 65 पैसे बढ़कर 92 रुपए 35 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

वहीं इससे एक दिन पहले पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 88 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। ऐसे में लगातार दूसरे दिन तेल के दामों में हुए इजाफे ने आम आदमी के लिए परेशानी बढ़ा दी है।

कच्चे तेल का दाम 1 दिसंबर 2021 को 68.87 डॉलर था। उस वक्त दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर था। 7 मार्च 2022 को कच्चे तेल का दाम 139.13 डॉलर पहुंच गया। इसका मतलब ये हुआ कि 102 दिन में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड के दाम 70.26 डॉलर तक बढ़ गए, लेकिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीं अब जबकि क्रूड के रेट 108 डॉलर पर आ गए हैं। तब भी दाम बढ़ा दिए गए हैं।