Categories: इंडिया

पेशी के दौरान अजितेश के साथ इलाहाबाद HC में मारपीट, अदालत ने दिए सुरक्षा के आदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक राजेश कुमार मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश सुरक्षा की मांग को लेकर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में उपस्थित हुए। इस बीच, कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान अजितेश के साथ मारपीट हुई है। एक चश्मदीद वकील का दावा है कि कोर्ट आ रहे अजितेश पर हमला किया गया। हालांकि जिले के एसएसपी अतुल शर्मा ने किसी मारपीट की घटना से इनकार किया है। बता दें कि साक्षी ने अपने पिता पर दलित युवक से शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

केवल अजितेश की हुई पिटाई: वकील

बताया जा रहा है कि अजितेश के साथ हाई कोर्ट परिसर में मारपीट की गई है। हालांकि यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि अजितेश के साथ किसने मारपीट की है। दोनों के वकील का कहना है, 'केवल अजितेश की पिटाई हुई है। यह पता नहीं चल पाया है कि हमला करने वाले कौन लोग थे। लेकिन हमले से यह सिद्ध होता है कि उनकी जिंदगी खतरे में है। इसी वजह से वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।'

HC ने दोनों की शादी को माना वैध

उधर, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साक्षी और अजितेश की शादी को वैध बताया है। कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया कि इस जोड़े को सुरक्षा दी जाए। इलाहाबाद हाई कोर्ट में शादी को लेकर पेश किए गए साक्ष्यों को सही माना उनकी शादी का फर्जी प्रमाणपत्र होने से इनकार किया है।

विधायक पिता को फटकार, अजितेश को कोर्ट रूम में बैठाया

अजितेश पर हमले के बाद बाद हाई कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को तलब किया है। जज ने अजितेश को कोर्ट रूम में ही बैठने को कहा। कोर्ट ने साथ ही साक्षी के विधायक पिता राजेश मिश्रा को कड़ी फटकार भी लगाई।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

5 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

5 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

5 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

6 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

6 hours ago