Follow Us:

इस बार मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान को धमकी, बिश्नोई गिरोह पर संदेह

|

Bishnoi Gang Threat to Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर गुरुवार को यह धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सलमान खान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। अप्रैल में उनके बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना भी हुई थी। नवी मुंबई पुलिस ने हाल ही में बिश्नोई गिरोह की सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया और इस साजिश में शामिल एक शूटर, सुखबीर सिंह, को गिरफ्तार किया, जो हरियाणा का रहने वाला है। उधर इस नई धमकी के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।