Follow Us:

बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार का रास्ता साफ किया
सम्राट चौधरी को पहले बीजेपी और फिर NDA विधायक दल का नेता चुना गया
15 अप्रैल को लोकभवन में होगा शपथ ग्रहण, बिहार को मिलेगा पहला भाजपा मुख्यमंत्री


पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। Nitish Kumar ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद Samrat Choudhary को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। उन्हें पहले बीजेपी विधायक दल और फिर NDA विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया। अब वे थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी।

सूत्रों के अनुसार सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित होगा। इसके साथ ही बिहार के इतिहास में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री पद पर आसीन होना तय माना जा रहा है।

CM के ऐलान के बाद शिवराज ने सम्राट को बधाई दी।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी और उन्हें उनका पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य आगे भी बहुत अच्छा काम करेगा और बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

पटना एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान को बुके देते सम्राट चौधरी।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने अंतिम कैबिनेट बैठक में कहा कि 2005 से अब तक जहां तक संभव हुआ, बिहार के लिए काम किया और नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। यह बैठक भावुक माहौल में संपन्न हुई।

CM रेस में सबसे आगे चल रहे सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।

राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से राजनीति सीखी है और उनके साथ काम करने का अनुभव बिहार के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने समृद्ध बिहार को और आगे ले जाने का संकल्प भी दोहराया।