Follow Us:

SC का बड़ा फैसला, सुशांत केस में CBI को जांच की मंजूरी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सुप्रीम कोर्ट ने आज सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सुशांत केस में  सीबीआई जांच के लिए हरी झंडी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सुशांत केस से संबंधित सारे दस्तावेज सीबीआई के सौंपने के आदेश दिए है।

बता दें कि मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। सुशांत के कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।