Follow Us:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 3 दिन पहले स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेता मोती लाल वोहरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया की वोरा एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे।