Categories: इंडिया

घर खरीदना सस्ता, कार खरीदना महंगा होगा, आज से लागू होंगे ये 7 बदलाव

सोमवार से शुरू वित्त वर्ष में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। टैक्स में राहत समेत कुल 7 बदलावों का आम आदमी पर सीधा असर पड़ेगा। घर खरीदना सस्ता हो जाएगा लेकिन कार खरीदना महंगा होगा।

1. टैक्स में राहत मिलेगी

5 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स नहीं लगेगा। बैंक, डाकघर में जमा पर 40 हजार रुपए तक का ब्याज भी कर मुक्त होगा।

2. रेपो रेट घटते ही कम होगा ब्याज

बैंक एमसीएलआर के बजाय अब आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर कर्ज देंगे। रेपो घटते ही बैंकों को ब्याज दर घटानी होगी।

3. घरों पर अब 1 से 5% जीएसटी

जीएसटी परिषद ने अंडर कंस्ट्रक्शन मकानों पर दर घटाकर 1% और अन्य वर्ग के मकानों पर 5% कर दी है। ये दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं।

4. कनेक्टिंग ट्रेन छूटी तो रिफंड मिलेगा

रेलवे दो ट्रेनों से यात्रा करने पर संयुक्त पीएनआर देगा। एक ट्रेन लेट होने से कनेक्टिंग ट्रेन छूटी तो पैसा रिफंड होगा। रेल यात्री ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यानी आप चार्ट बनने से पहले अपना स्टेशन बदल सकेंगे। इस नए नियम का फायदा जनरल और तत्काल दोनों कोटे कोटे के तहत रिजर्वेशन कराने वालों को मिलेगा।

5. बोर्डिंग स्टेशन भी बदल सकेंगे

रेल यात्री ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यानी आप चार्ट बनने से पहले अपना स्टेशन बदल सकेंगे। इस नए नियम का फायदा जनरल और तत्काल दोनों कोटे कोटे के तहत रिजर्वेशन कराने वालों को मिलेगा।

6. छह कंपनियों की कारें महंगी

कई कार निर्माता कंपनियों ने अपने विभिन्न मॉडलों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। इनमें टाटा, महिंद्रा, निसान, रेनॉ, टोयोटा और जेलएलआर शामिल हैं। टाटा की कारें 25000 रुपए तक महंगी हो जाएंगी।

7. देना और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय लागू

दो सरकारी बैंकों देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय लागू हो गया है। देना बैंक और विजया बैंक की सभी शाखाएं अब बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के तौर पर काम करेंगी। विलय की योजना के तहत विजया बैंक के शेयरधारकों को हर 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 शेयर मिलेंगे। जबकि देना बैंक के शेयरधारकों को हर 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।

Samachar First

Recent Posts

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

3 mins ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

4 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

5 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

6 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

6 hours ago