Follow Us:

शिवसेना के नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुंबई के विक्रोली में एक अज्ञात बदमाश के द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां बदमाश ने  शिवसेना नेता को आज सुबह गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।