Follow Us:

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती दी सोनिया गांधी सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि

डेस्क |

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद में हुआ था. इतिहासकारों की मानें तो जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से काफी प्रेम था, इसलिए उनकी जयंती पर हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
 
 
वहीं, आज भारत के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की है.
 
 
इसी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी नेहरू की जयंती पर राज्य स्तरीय बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ किया है और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी बेंगलुरु में पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किए है.
 
 
आपको बता दें कि 4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था. उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे. पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके.
 
 
उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था. महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए. पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था.