-
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी
-
डॉक्टरों की टीम ने की जांच, ईसीजी और एमआरआई टेस्ट
-
2 जून से शिमला के छराबड़ा फार्महाउस में रह रही थीं प्रियंका गांधी के साथ
शिमला, पराक्रम चंद: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य जांच की। जिसके बाद उन्हों अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सोनिया गांधी हाल ही में 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला आई थीं। वह यहां छराबड़ा स्थित अपने निजी फार्म हाउस में ठहरी हुई थीं, जहां से आज अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें IGMC लाया गया। IGMC में डॉक्टरों की एक विशेष टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी शिमला आई हों। वे पहले भी स्वास्थ्य लाभ के लिए हिमाचल के शांत वातावरण में कुछ दिन बिताती रही हैं। प्रियंका गांधी का यह फार्म हाउस लंबे समय से गांधी परिवार के निजी रिट्रीट के तौर पर जाना जाता है।