Congress leader admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उन्हें पेट में हल्का संक्रमण हुआ था और इसके साथ ही उनका रूटीन चेकअप भी किया जाना था। इसी वजह से उन्हें सुबह आठ बजे अस्पताल लाया गया और आवश्यक चिकित्सा जांच की गई।
Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi was admitted to Sir Ganga Ram Hospital in Delhi this morning at 8:30 am due to stomach related issues. She underwent a routine check-up and is now stable and is under observation: Sir Ganga Ram Hospital
— ANI (@ANI) February 20, 2025
अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, श्रीमती गांधी की स्थिति स्थिर बनी हुई है और वे डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और यदि सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें शुक्रवार या आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
कांग्रेस पार्टी के करीबी सूत्रों ने भी जानकारी दी कि यह केवल एक सामान्य चिकित्सा जांच थी और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। उनके शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।