इंडिया

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद कर रहे सोनू सूद, एक बार फिर पेश की मिसाल

कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद एक बार देश दुनिया में भारतीयों की मदद करने में जुटे हैं। मीडिया के हवाले से ख़बर है कि अब अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर मुश्किल में पड़े लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अभिनेता ने हाल ही में यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। यूक्रेन से लौटे कई छात्रों ने बताया कि युद्ध के हालात के बीच किस तरह सोनू और उनकी टीम में छात्रों की लगातार मदद की। हाल ही में सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

शेयर किए गए इस वीडियो में यूक्रेन ने सही सलामत वापस लौटे एक छात्र ने बताया कि कैसे मुश्किल समय में सोनू सूद और टीम ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स की भी मदद की। वीडियो में लक्ष्मण नाम के स्टूडेंट ने बताया कि मुश्किलों के बीच उनका संपर्क सोनू सूद की टीम से हुआ। इस दौरान उनकी टीम ने गाइड करते हुए बताया कि कौन सा बॉर्डर सबसे सुरक्षित है, जबकि इसके बारे एंबेसी ने कुछ भी नहीं बताया। एक्टर की टीम द्वारा बताए गए रास्ते से छात्र वहां से सुरक्षित देश लौट आया।

वहीं, सोनू सूद के शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में एक छात्रा ने बताया कि सोनू सूद की टीम ने उन्हें रात- रात भर जागकर पल- पल की जानकारी दी। छात्रा आगे कहती है कि, सोनू सर का बहुत- बहुत धन्यवाद जो उन्होंने ऐसी टीम बनाई। उनकी वजह से हमने हिम्मत नहीं हारी और अपना उत्साह बनाए रखा। वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘यह मेरा काम है, मुझे खुशी है कि मैं इसको करने के काबिल था। पूरे समर्थन के लिए भारत सरकार का बहुत धन्यवाद, जय हिंद।’

Samachar First

Recent Posts

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

46 mins ago

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

2 hours ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

2 hours ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

2 hours ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

2 hours ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

3 hours ago