Follow Us:

UP Polls: अखिलेश यादव ने पत्नि संग डाला वोट, कहा- बनेगी सपा की सरकार

डेस्क |

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान जोरों पर हैं। 16 जिलों में चल रहे मतदान में 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में हाईप्रोफाइल करहल सीट शामिल भी हैं, जहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मैदान में है।

इसी बीच व्हील चेयर पर आए मुलायम सिंह यादव ने सैफ़ई के पोलिंग बूथ में मतदान किया है। अखिलेश यादव ने भी अपनी पत्नि संग वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। जनता भाजपा के खिलाफ है और सपा के लिए जनता में भारी उत्साह है।