Categories: इंडिया

ट्रक चालक ने रौंदे पुलिसकर्मी, 5 की मौत 2 गंभीर

<p>बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात को एक बेकाबू ट्रक ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम को रौंद दिया। इससे 4 पुलिस वालों सहित एक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि, DSP वेस्ट कृष्ण मुरारी और पानापुर ओपी के प्रभारी डीएन झा की हालत गंभीर बनी हुई है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार मीनापुर के पानापुर ओपी इलाके के अकुराहां के पार एनएच-28 रविवार देर रात डीएसपी मोतीपुर से एक जाइलो गाड़ी को अपराधियों की सूचना पर खदेड़ रहे थे। डीएसपी के निर्देश पर पानापुर ओपी ने अकुराहां के पास जाइलो को घेर लिया था। डीएसपी खुद मौके पर छानबीन कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सबको कुचल दिया। ट्रक की टक्कर से जाइलो हवा में उड़कर करीब 40 फीट दूर जाकर गिरी।</p>

<p>पुलिसकर्मियों के मारे जाने और घायल होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। गुस्साए लोगों ने मुजफ्फरपुर-मोतहारी मार्ग को जाम कर दिया और करीब दो घंटे तक रोट बंद रहा। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

7 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

31 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

37 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago