Categories: इंडिया

सेमी बुलेट ट्रेन ‘ट्रेन-18’ पर ट्रायल के दौरान एक बार फिर फेंका गया पत्थर, टूटा शीशा

<p>देश में मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस यानी भारतीय रेलवे की सबसे तेज रफ्तार &#39;ट्रेन 18&#39; पर शनिवार सुबह पत्थर फेंका गया, जिससे उसका एक शीशा टूट गया। ये घटना तब घटी जब ट्रेन-18 को इसके टाइम ट्रायल के लिए शकूरबस्ती की वर्कशॉप से नई दिल्ली स्टेशन लाया जा रहा था। इस बीच दिल्ली की दया बस्ती के पास इस ट्रेन पर पत्थर फेंका गया है।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले भी इस ट्रेन पर पत्थर फेंका जा चुका है। पिछले साल 20 दिसंबर को भी ये ट्रेन ट्रायल के दौरान पटरी पर दौड़ रही थी, इस बीच किसी शरारती तत्व ने उस पर पत्थर फेंका था जिससे ट्रेन के एक डिब्बे का शीशा चकनाचूर हो गया था। ये पत्थर दया बस्ती में ही फेंका गया था। इस घटना के बाद रेलवे ने लोगों से रेल संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की थी। पिछली बार जब यह हमला किया गया था उस समय ट्रेन को चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सिक्योरिटी के ट्रायल के लिए आगरा ले जाया गया था।</p>

<p>बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और सेमी बुलेट ट्रेन- वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की अब तक की सबसे तेज ट्रेन होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया शताब्दी ट्रेनों के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा रखे जाने की संभावना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

3 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

11 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

22 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

51 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago