Follow Us:

मणिपुर में सुरक्षाबलों पर आंतकी हमला, 3 जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मणिपुर में सेना की एक टीम पर अंतकियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को राजधानी इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदेल जिले में आतंकियों द्वारा सेना पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। 

सूत्रों ने बताया है कि आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की। इंफाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बल को भेज दिया गया है। घायल जवानों को इंफाल के पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।