Follow Us:

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकवादियों ने नागरिक को मारी गोली, हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू एवं कश्मीर में पुलवामा जिले के पंपोर कस्बे में आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि सोमवार देर शाम आतंकवादी मुहम्मद रफीक रादेर के घर में घुस गए और उसे गोली मार दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।