Follow Us:

JK: बारामूला में आंतकवादियों ने भारतीय सेना के वाहन पर फेंका ग्रेनेड, 6 नागरिक घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आंतकवादियों ने फिर भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। आतंकवादियों ने आज भारतीय सेना के एक वाहन पर ग्रेनेड फेंका। गनीमत रही कि ग्रेनेड वाहन पर गिरने से चूक गया और सड़क पर विस्फोट हो गया।  जम्मू और कश्मीर पुलिसने बताया कि इस हमले से घटनास्थल पर मौजूद छः नागरिक घायल हो गए हैं।

सथी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पहले लद्दाख की पैंगोग लेक के पास सुबह भारत और चीन सैनिकों के बीच भी झड़प हुई है।