Follow Us:

घर पहुंचा अरुण जेटली का पार्थिव शरीर, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर एम्स से घर पहुंच गया है। रविवार दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली का निधन दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में हो गया। वह 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे तब से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। बीजेपी मुख्यालय से पार्थिव शरीर को दोपहर बाद अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा
 
अरुण जेटली के घर पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। वहां माहौल बेहद गमगीन है और लोग उनके कामों को याद कर रहा है। बहुत ही जिंदादिल, विनम्र और राजनीतिक तौर पर उत्कृष्ट रणनीतिकार रहे जेटली बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुख्य संकटमोचक थे जिनकी चार दशक की शानदार राजनीतिक पारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते समय से पहले समाप्त हो गई।