Follow Us:

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी उज्जैन महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि विकास दुबे ने लोकल पत्रकारों को बुलाकर महाकाल मंदिर के पास के थाने में सरेंडर कि खबर दी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार करने के बाद महाकाल थाने में लेकर आई है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विकास दुबे को ले जाती पुलिस