बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान का आज हो रहा है। अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 78 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी चरण में सिमरी बख्तियारपुर और मधेपुरा सीट पर भी मतदान हो रहा है। सिमरी बख्तियारपुर से विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव चुनाव लड़ रहे हैं। 9 बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी वोटरों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मज़बूत करें।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…