इंडिया

8 नवंबर से बंद होगी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली ये सुविधा

कोरोना महामारी के चलते सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली खास सेवा 8 नवंबर से बंद हो जाएगी। 8 नवंबर से केंद्रीय कर्मचारियों को अपना एटेंडेंस लगाने के लिए बायोमेट्रिक्स सिस्टम की सर्विस फिर से बहाल हो जाएगी। 8 नवंबर से केंद्रीय कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचकर अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक्स सिस्टम में दर्ज करवानी होगी। इसको लेकर सभी केंद्रीय कार्यालयों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों को बायोमेट्रिक्स सिस्टम से छूट दी गई थी। अब जब कोरोना का खतरा कम हो गया है, ऐसे में सरकार ने अब इस दोबारा स शुरू करने का फैसला किया है और सभी विभागों को नोटिफिकेशन भेज दिया गया है।

भारत सरकार में डिप्‍टी सेक्रेटरी उमेश कुमार भाटिया ने इस बारे में कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए दफ्तरों में कम संख्‍या में कर्मचारियों को बुलाया जा रहा था, उनके काम के घंटे कम करने किए गए थे, उन्हें बायोमेट्रिक एटेंडेंस से राहत दी गई थी, लेकिन अब ये सुविधाएं खत्‍म कर दी गई हैं और 8 नवंबर से हर कर्मचारी को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसके मुताबिक दफ्तर में बायोमेट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवारय है। ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन के पास में सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज स पहले और बाद में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग , फेस मास्क का इस्तेमाल करना होगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago