Follow Us:

इस झील का पानी पीते ही हो जाती है इंसानों की मौत, जानिए इसका गहरा राज़

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दुनिया में बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जो रहस्य्मयी होती हैं। इनका राज़ सालों साल बना रहता है लेकिन कोई भी इसके बारे में नहीं जान पाता। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं, यानि हम एक ऐसी झील की बात कर रहे हैं जो लोगों के मरने के का कारण बन रही है। इसके पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका हैं। हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका की झील जिसका नाम है पांडुजी के बारे में। तो आइये जानते है इसके बारे में। 

लिंपोपो प्रांत में मौजूद इस झील का नाम फुंदूजी है। कहा जाता है कि फुंदूजी झील का पानी पीने वाला कोई इंसान जिंदा नहीं बचता। पानी पीने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो जाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्राचीन काल में यहां से गुजर रहे एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने खाना खिलाने और आश्रय देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह उन लोगों को श्राप देकर उस झील में घुस गया और गायब हो गया। कहा जाता है कि इस झील के अंदर से सुबह-सुबह ड्रम बजाने की आवाज के साथ जानवरों और लोगों की चीख सुनाई देती है।

स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी समुदाय के लोग नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं। बताया जाता है कि इस झील का निर्माण प्राचीन काल में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था। सबसे रहस्य की बात तो ये है कि इस झील का पानी बिल्कुल साफ है बावजूद इसके इस पानी को पीने से लोगों की मौत हो जाती है।

कुछ लोगों ने पानी के रहस्य को जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार जांचकर्ता इस काम में सफल नहीं हुए। कहा जाता है कि साल 1946 में इस झील के पानी की सच्चाई जानने के लिए एंडी लेविन नाम का एक शख्स आया था। उसने वहां से पानी और कुछ पौधे लेने के बाद चल दिया।

लेकिन अचानक वह रास्ता भटक गया। ऐसा उसके साथ कई बार हुआ। इसके बाद उसने पानी और पौधा फेंक दिया, तब जाकर उसे सही रास्ता दिखाई दिया। बताया जाता है कि इस घटना के एक हफ्ते बाद ही उसकी मौत हो गई। इसी के चलते स्थानीय लोग इस झील के पानी को नहीं पीते हैं।